केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में एमएसएमई, केवीआईसी, कॉयर और एनएसएसएच मंडप का उद्घाटन किया
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के हॉल नंबर 6 में एमएसएमई मंत्रालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), कॉयर और राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एअनेसएसएच) के मंडपों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में एमएसएमई राज्य मंत्री, सुश्री शोभा करंदलाजे भी उपस्थित थीं। इस वर्ष इस मंडप का विषय "एमएसएमई- विकास भी, विरासत भी" है।
एमएसएमई मंत्रालय के सचिव श्री भरत खेडा और अपर सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय, विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) और कॉयर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
उद्घाटन के बाद, केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने मंडप में लगे स्टॉल का दौरा किया।
