एमएसएमई

आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर के 26 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम युवा और उभरते संगीत कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अधिक दर्शकों तक पहुँचने के लिए एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच प्रदान करेंगे।

यह पहल आकाशवाणी के 90 वर्षों के जश्न के हिस्से के रूप में की जा रही है। यह कार्यक्रम अलग-अलग पीढ़ियों की संगीत प्रतिभाओं को खोजने, उन्हें निखारने और बढ़ावा देने के प्रति आकाशवाणी की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ