एमएसएमई

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया।

इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात्रों, वन्यजीव फोटोग्राफरों और जैव विविधता में रुचि रखने वाले नागरिकों सहित कुल आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस भ्रमण में चिड़ियाघर के अधिकारी और विषय विशेषज्ञ भी शामिल हुए, जिन्होंने पूरी गतिविधि के दौरान प्रतिभागियों से संवाद किया और अपना ज्ञान व अनुभव साझा किया।

भ्रमण के दौरान, प्रतिभागियों ने निर्धारित क्षेत्र में पक्षियों की 42 प्रजातियों को दर्ज किया और 600 से अधिक पक्षियों का अवलोकन किया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ