एमएसएमई

57वें इफ्फी में सम्मानित देश होगा स्पेन: समकालीन स्पेनिश सिनेमा और कहानी कहने की कला का उत्सव

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में शामिल होने वाले सिनेमा प्रेमियों को एक विशेष सौगात मिलने जा रही है, क्योंकि इस महोत्सव में स्पेनिश सिनेमा की समृद्धि और विविधता का उत्सव मनाया जाएगा। स्पेन को ‘सम्मानित देश’ का दर्जा दिए जाने के साथ ही इफ्फी में विशेष रूप से चयनित चार समकालीन स्पेनिश फिल्‍में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनका प्रीमियर विश्व, एशियाई और भारतीय स्तर पर होगा। फिल्मों के इस प्रदर्शन से दर्शकों को समकालीन स्पेनिश सिनेमा की जीवंतता, रचनात्मकता और निरंतर विकसित होती कहानी कहने की शैली की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी।

इस वर्ष इफ्फी में प्रदर्शित होने वाली स्पेनिश फिल्मों की रोचक श्रृंखला में निम्नलिखित फिल्में शामिल होंगी:

दो बार के ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता पेद्रो अल्मोदोवार की वर्ष 2026 की फिल्म में फिल्म निर्माण के दौरान व्यक्तिगत अनुभवों और वास्तविक घटनाओं के इस्तेमाल से जुड़े जोखिमों को दर्शाया गया है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ