एमएसएमई

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)-2026 में मलयालम सिनेमा का उत्सव मनाया जाएगा, प्रेम नजीर की विरासत को याद किया जाएगा और नई पीढ़ी के फिल्मकारों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

‘सदाबहार रोमांटिक हीरो’ प्रेम नजीर की स्थायी विरासत से लेकर नई पीढ़ी के फिल्मकारों की समकालीन कहानी-कला तक, 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) गोवा में मलयालम सिनेमा की समृद्धि एवं विविधता को सबके सामने लाने जा रहा है।

मलयालम सिनेमा के प्रेमियों के लिए एक खास आकर्षण ‘शताब्दी समारोह’ होगा, जिसमें ‘तुलाभारम’ फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म दिग्गज मलयालम अभिनेता प्रेम नजीर से जुड़ी है। इस फिल्म का प्रदर्शन, भारतीय सिनेमा की महान हस्तियों की शताब्दी मनाने के आईएफएफआई के व्यापक आयोजन का हिस्सा है। इसके जरिए दर्शकों को उन फिल्मों और अभिनय को फिर से देखने का मौका मिलेगा, जिन्होंने देश के सिनेमाई इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

अखिल सत्यन द्वारा निर्देशित फिल्म 'सर्वम माया' समकालीन मलयालम सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेगी। इस फिल्म में निविन पॉली, अजू वर्गीज, रिया शिबू और प्रीति मुकुंदन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ