वेव्स फिल्म बाजार का भारतीय सिनेमा को वैश्विक फिल्म उद्योग से जोड़ने के दो दशक पूरे होने का उत्सव
वेव्स फिल्म बाजार कला के इस क्षेत्र में सिनेमाई आदान-प्रदान, सहयोग और व्यावसायिक अवसरों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंचों में से एक है। इसका 20वां संस्करण 20 से 24 नवंबर, 2026 तक गोवा के ‘ताज सिदादे दे गोवा होराइजन’ में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 57वें संस्करण (इफ्फी) के साथ-साथ संपन्न होगा।
वेव्स फिल्म बाजार की प्रमुख गतिविधियों में ‘सह-निर्माण बाजार’ शामिल है, जो चयनित फीचर फिल्मों और वृत्तचित्रों को अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं तथा वित्तपोषकों से जोड़ता है। इसके अलावा, ‘एनएफडीसी पटकथा लेखक प्रयोगशाला’ उभरती हुई लेखन प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती है, जबकि ‘निर्माणाधीन फिल्म प्रयोगशाला’ के माध्यम से अपनी परियोजनाओं को बेहतर बनाने में जुटे फिल्म निर्माताओं को विशेषज्ञों से सुझाव और प्रतिक्रिया मिलती है।
