एमएसएमई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों का ‘जोहार’ कहकर अभिवादन किया और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देशभर में आयोजित हो रहे ये समारोह जनजातीय समुदायों के गौरव को दर्शाते हैं। साथ ही, देश द्वारा अपने जनजातीय नायकों और वीरांगनाओं को याद करना उनकी स्थायी प्रेरणा का प्रतीक है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित भव्य समारोह का उल्लेख करते हुए, जिसे समृद्ध जनजातीय संस्कृति और राघोजी भांगरे, भागोजी नाइक तथा वीर बाबूराव शेडमाके की वीरगाथाओं से जुड़ी भूमि के रूप में जाना जाता है, प्रधानमंत्री ने सभी जनजातीय वीर योद्धाओं को नमन किया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ