प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'समावेशी नीति संकल्प 2026' के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सराहना की और दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने तथा सार्थक चर्चाओं को संभव बनाने के लिए मंत्रालय की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय, सामाजिक सशक्तिकरण और 'नशा मुक्त भारत' के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों और संपूर्ण सरकार के दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।
आज देर शाम राष्ट्रीय राजधानी स्थित सुषमा स्वराज भवन में 'समावेशी नीति संकल्प' विषय पर आयोजित दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने सरकार की कल्याणकारी पहलों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गरीबी से बाहर निकले लगभग 50 करोड़ लोगों ने वास्तविक सामाजिक सशक्तिकरण का अनुभव किया है।
