डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
हाल के वर्षों में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने व्यापक कवरेज, सरल दावा निपटान और डिजिटलीकरण के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार और नवाचार लागू किए हैं। इनमें अनिवार्य ईपीएफ कवरेज के लिए वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करना, आंशिक निकासी के नियमों को सरल बनाना, निकासी की सीमाओं में ढील देना और सीआईटीईएस 2.01 को लागू करना आदि शामिल हैं। सुधार की इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से, डॉ.
