प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आतंकवाद के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘आतंकवाद-रोधी सम्मेलन’ का उद्घाट
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आतंकवाद के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘आतंकवाद-रोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्र की सामूहिक प्रतिक्रिया को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयासों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन में ‘सीमा-पार आतंकवाद’ विषय की थीम पर विचार-विमर्श होगा।
हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला यह सम्मेलन अभियान में शामिल रहने वाले बलों (Operational forces), आतंकवाद के खिलाफ काम कर रही एजेंसियों तथा तकनीकी, कानूनी और फॉरेंसिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। यह एजेंसियों/बलों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों और आतंकवाद से पैदा होने वाले खतरों की सामूहिक रूप से जाँच-पड़ताल करने का अवसर प्रदान करता है।
