देश

लेंस के ज़रिए: गोवा के पणजी में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की मेज़बानी के लिए तैयारियाँ ज़ोरों पर

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

गोवा का पणजी, अंतिम तैयारियां पूरी होने के साथ 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। महोत्सव परिसर और राजधानी शहर में, कारीगरों और कार्यक्रम की टीमों ने महोत्सव के विषय 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' यानी सीमाओं के पार की कहानियां को दर्शाते हुए विषय-आधारित इंस्टॉलेशन, फिल्म-रील टनल, डेलीगेट कियोस्क और सजावटी तोरण द्वारों को अंतिम रूप दे दिया है।

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) से पहले, गोवा की राजधानी सिनेमा और संस्कृति के एक शानदार केंद्र में बदल गई है। महोत्सव के प्रमुख स्थलों में ईएसजी कॉम्प्लेक्स, कला अकादमी और पणजी के आसपास के इलाके शामिल हैं। इनमें भारत की समृद्ध सिनेमाई विरासत को दर्शाते हुए भव्य विषय-आधारित इंस्टॉलेशन लगाए गए हैं।

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के आयोजन स्थल पर मोर की आकृति वाला एक भव्य प्रवेश द्वार तैयार है

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent