नीति व योजना

कैबिनेट सचिव ने “लीडरशिप एज ए मिशन” विषय पर आयोजित नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘कर्मयोगी संकल्प’ का शुभारंभ किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग द्वारा आयोजित “लीडरशिप एज ए मिशन” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन सत्र में, आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर ‘कर्मयोगी संकल्प’ का शुभारंभ किया। यह कार्यशाला, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासनाध्यक्ष के रूप में पच्चीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नीति आयोग द्वारा आयोजित की जा रही पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला में पहली है।

‘कर्मयोगी संकल्प’ के तहत, प्रत्येक सिविल सेवक अपनी नेतृत्व शैली में एक विशिष्ट बदलाव लाने के लिए एक प्रतिबद्धता दर्ज करता है। इस प्रतिबद्धता में यह स्पष्ट होता है कि अधिकारी कहां काम करेगा, वह किन नेतृत्व गुणों को विकसित करेगा, नागरिकों को क्या बदलाव देखने को मिलेगा और अधिकारी क्या कदम उठाएगा। भारत मंडपम में मौजूद प्रतिभागियों और आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़े अधिकारियों ने इस संकल्प के शुभारंभ के समय अपनी प्रतिबद्धताएं दर्ज कीं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent