एमएसएमई

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की; स्वदेशी दूरसंचार नवाचार और उद्यमिता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित लीडर्स लाउंज में दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की। इस कॉन्क्लेव में स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को सुदृढ़ करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण को सुगम बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

इस कॉन्क्लेव में दूरसंचार स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि, निवेशक, शिक्षाविद और सरकारी प्रतिनिधि एक साझा मंच पर एकत्रित हुए। इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन करना, घरेलू नवाचारकर्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना तथा भारतीय दूरसंचार प्रौद्योगिकियों का विस्तार करने के अवसर तलाशना था।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent