General

प्रसार भारती ने इफ़्फी (आईएफएफआई) 57 में भारतीय कथा-कथन की नई प्रतिभाओं को खोजने के लिए ‘पेज से पिच तक’ की शुरुआत की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रसार भारती ने आज 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ़्फी) के हिस्से के रूप में पणजी स्थित कला अकादमी में अपनी पहली पटकथा प्रस्तुति प्रयोगशाला ‘पेज से पिच तक’ का उद्घाटन किया। प्रसार भारती के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी की परिकल्पना पर आधारित इस पहल को एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित करने की योजना है, जहां देशभर के उभरते लेखक फीचर फिल्मों, वृत्तचित्रों और लघु फिल्मों की श्रेणियों में दस भारतीय भाषाओं में अपनी मौलिक पटकथाएं प्रस्तुत कर सकेंगे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री प्रसून जोशी ने व्यक्तिगत अनुभवों और सांस्कृतिक दृष्टिकोणों पर आधारित प्रामाणिक कथा-कथन के महत्त्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती विशिष्ट आवाजों को प्रोत्साहित करने और देश के विभिन्न हिस्सों से उभरने वाली कहानियों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent