प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इतने बड़े कौशल विकास कार्यक्रम की मेजबानी के लिए लखनऊ को चुना गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते यह उनके लिए भी गर्व का विषय है।
यह ध्यान दिलाते हुए कि स्नातक होने वाले युवाओं ने अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है और अब सीधे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार हैं, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आईटीआई में हासिल किया गया उनका कौशल और कारीगरी 'विकसित भारत' के लिए एक बड़ी प्रेरक शक्ति का काम करती है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपने युवाओं के कौशल के माध्यम से ही इसी तरह सक्षम तरीके से आगे बढ़ता है।
