General

फिल्में रातोंरात दुनिया नहीं बदल सकतीं, लेकिन सोच को नई दिशा दे सकती हैं और संवाद को प्रोत्साहित कर सकती हैं : ‘फादरलैंड’ की निर्माता ईवा पुस्ज़िन्स्का

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रख्यात पोलिश फिल्म निर्माता और 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की उद्घाटन फिल्म फादरलैंड की निर्माता सुश्री ईवा पुस्ज़िन्स्का ने कहा कि फिल्में भले ही रातोंरात दुनिया को न बदल सकें, लेकिन वे लोगों की सोच को व्यापक बनाने, संवाद को बढ़ावा देने और उन्हें अपने आसपास की दुनिया पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं।

इफ्फी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिनेमा लोगों के बीच संवाद को बढ़ावा देने और उन्हें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने का अवसर देकर एक-दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, “हमें अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों से संवाद करना चाहिए। हमें उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं और दुनिया के अलग-अलग नजरियों से परिचित कराना चाहिए।”

समकालीन समाज में बढ़ते मतभेदों पर विचार व्यक्त करते हुए सुश्री पुस्ज़िन्स्का ने कहा कि किसी एक विचार, दृष्टिकोण या एजेंडे को ही सही नहीं माना जा सकता।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent