इफ्फी 2026 में भारत और स्पेन ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते तलाशे
भारत और स्पेन मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए नए रास्ते तलाश रहे हैं। इस संबंध में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण समझौते को अपडेट करने और वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के माध्यम से सहयोग का विस्तार करने पर चर्चा हुई। यह पहल ऐसे समय में हो रही है जब स्पेन, भारत के 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में सम्मानित देश के रूप में भाग ले रहा है।
इस बारे में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (प्रसारण) श्री पृथुल कुमार ने मंत्रालय और इंडिया सिने हब (आईसीएच) के अधिकारियों के साथ गोवा में स्पेन के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की। स्पेन के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्पेन के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत स्पेनिश इंस्टीट्यूट ऑफ सिनेमैटोग्राफी एंड ऑडियोविजुअल आर्ट्स (आईसीएए) की महानिदेशक सुश्री मार्टा सेरानो ने किया।
