प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल' का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'विवेक स्मारक' के उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद, 'कॉसमॉस तारामंडल' को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए मैसूरु वापस आने पर खुशी प्रकट की। उन्होंने बताया कि जहाँ 'विवेक स्मारक' आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक खोज के लिए प्रेरित करता है, वहीं 'कॉसमॉस तारामंडल' विशाल ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए हमारी दृष्टि को आकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने इन दोनों स्थलों के गहरे सांस्कृतिक संदेश पर जोर दिया। श्री मोदी ने कहा, "यह इस बात का उदाहरण है कि भारत में आध्यात्मिकता और विज्ञान की परंपराएं हमेशा एक साथ आगे बढ़ी हैं।"
