एमएसएमई

आईएनएस सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस सह्याद्रि मालाबार अभ्यास 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 नवंबर 2026 को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ।

इस अभ्यास में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसके ‘बंदरगाह चरण’ के दौरान चारों देशों की नौसेनाओं ने विभिन्न पेशेवर गतिविधियों में हिस्सा लिया, जबकि ‘समुद्री चरण’ में समन्वित समुद्री अभियानों को पूरा किया https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2333046।

समुद्री चरण में कई प्रकार के समुद्री अभियान और अभ्यास शामिल थे। इनमें पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास, जहाज पर चढ़कर तलाशी और जब्ती (वीबीएसएस) अभ्यास, समुद्री अवरोधन अभियान, तोप संचालन अभ्यास, समुद्र में सामग्री एवं रसद की आपूर्ति की प्रक्रियाएं तथा एक जहाज से दूसरे जहाज पर हेलीकॉप्टर उतारने का अभ्यास शामिल था।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗