एमएसएमई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) की संस्थागत प्रगति की समीक्षा की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अंतर्गत नई दिल्ली के नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) की संस्थागत प्रगति और विकास की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान मंत्री को अस्पताल एवं मरीजों की देखभाल संबंधी सेवाओं, जांच एवं सहायक सुविधाओं, मानव संसाधन, शैक्षणिक बुनियादी ढांचे, गुणवत्ता आश्वासन और समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान द्वारा की गई प्रगति की जानकारी दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आरएचटीसी, नजफगढ़ द्वारा संस्थागत बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्थान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसकी विकास संबंधी पहलों को आगे बढ़ाने में आरएचटीसी की टीम के प्रयासों की सराहना की।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗