सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं।
इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कचरा सहित कबाड़ और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान से 2,47,156 रुपए की राशि प्राप्त हुई।
कार्यालय परिसरों से बाहर इस अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता, सामुदायिक भागीदारी और ई-कचरे के पुनः उपयोग के अभिनव तरीकों को भी बढ़ावा दिया गया। इस अभियान के अंतर्गत लंबित मामलों के निपटारे और अभिलेख प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई जो निम्नलिखित है।
मंत्रालय ने 142 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
