केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल 25 नवंबर को समावेश- SAMAVESH और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ करेंगे
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा के साथ, कल राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डी आई ए सी ) में समावेश -SAMAVESH (Single Access Mechanism for All Verticals of Empowerment & Social Harmony) और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह शुभारंभ भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के डिजिटल तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि दोनों प्लेटफॉर्म विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पहुंच को बढ़ाने, सेवा वितरण को सरल बनाने, संस्थागत दक्षता में सुधार करने तथा अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए हैं।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा विकसित समावेश - SAMAVESH एक एकीकृत डिजिटल माध्यम के रूप में कार्य करेगा।
