सरकार व संसद

लोक सभा अध्यक्ष ने यमुना को स्वच्छ रखने के लिए जन आंदोलन का आह्वान किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज यमुना नदी को स्वच्छ बनाने और इसकी अविरल धारा सुनिश्चित करने के लिए एक सतत जन आंदोलन का आह्वान किया। इस बात पर जोर देते हुए कि सरकारी प्रयासों को सक्रिय जन भागीदारी का समर्थन मिलना चाहिए, उन्होंने नागरिकों, संस्थानों, उद्योगों और सामाजिक संगठनों से नदी संरक्षण को एक साझा जिम्मेदारी बनाने का आग्रह किया।

श्री बिरला ने ये विचार आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'माँ यमुना जी नदी के संरक्षण और जन संकल्प हेतु राष्ट्रीय अभियान' (National Campaign of Conservation and Public Resolution for River Maa Yamuna Ji) को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने आमंत्रित लोगों को यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी दिलाया और सभी से इस सामूहिक संकल्प को पूरा करने में योगदान देने का आह्वान किया।

भारत की सभ्यतागत यात्रा में नदियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री बिरला ने कहा कि नदियों ने पीढ़ियों से मानव बस्तियों, कृषि, उद्योग और आजीविका का पोषण किया है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent