सरकार व संसद

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और श्रीमती सुनेत्रा पवार, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री अमित शाह ने कहा कि ‘दादा’ अजित पवार जी का अचानक चले जाना महाराष्ट्र, खासकर पुणे, बारामती, पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र, के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अचानक निधन से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे किसी एक व्यक्ति द्वारा भरा जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए इतनी बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। श्री शाह ने कहा कि अजित पवार जी का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि वह उनके अच्छे मित्र थे।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent