केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लखनऊ में सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का किया दौरा
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित सिद्धार्थ नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया, ताकि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सुविधा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा सके तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके।
यह केंद्र लखनऊ की स्वैच्छिक संस्था भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित है।
दौरे के दौरान मंत्री को केंद्र में चल रही गतिविधियों, प्रदान की जा रही सेवाओं तथा नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के बारे में जानकारी दी गई।
अपने निरीक्षण के हिस्से के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की और लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी भलाई, उपचार के अनुभव तथा उन्हें दी जा रही सहायता को समझा। उन्होंने केंद्र में चिकित्सा देखभाल की गुणवत्ता, परामर्श सत्रों और मनोरंजन सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
