केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान किया
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के शहरी विकास विभाग ने 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026' का आयोजन किया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सड़क विक्रेताओं की आजीविका को मजबूत करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, डिजिटल तकनीक अपनाने एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों, ऋण प्रदाता संस्थाओं एवं सहयोगी संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए, ये पुरस्कार केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
52 पुरस्कारों और 5 विशेष सम्मानों के साथ, इन पुरस्कारों ने राज्यों, शहरों, बैंकों और अन्य हितधारकों के उत्कृष्ट कार्यों का उत्सव मनाया।
