देश

देवेश चतुर्वेदी और पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026: राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) के नए नेतृत्व ने 16 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में पदभार ग्रहण किया। श्री देवेश चतुर्वेदी, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने एनएसबी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला, जबकि कमोडोर (सेवानिवृत्त) पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने एनएसबी के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

एनएसबी के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंजूरी प्रदान की है।

राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के तहत स्थापित तथा राष्ट्रीय खेल शासन (राष्ट्रीय खेल बोर्ड) नियमावली, 2026 के माध्यम से क्रियान्वित राष्ट्रीय खेल बोर्ड, राष्ट्रीय खेल निकायों को मान्यता प्रदान करने और उनके द्वारा शासन, वित्तीय तथा नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए भारत के शीर्ष केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है।

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026: राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) के नए नेतृत्व ने 16 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में पदभार ग्रहण किया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent