General

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इटली के ट्रिएस्टे स्थित ‘अंतरराष्ट्रीय जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र’ (आईसीजीईबी) का दौरा किया, वैश्विक जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक सहयोग में

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने इटली के ट्रिएस्टे स्थित ‘अंतरराष्ट्रीय जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र’ (आईसीजीईबी) के परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उन्नत अनुसंधान सुविधा केन्‍द्रों की समीक्षा की तथा केंद्र के नेतृत्व और भारतीय शोधकर्ताओं के साथ परस्‍पर बातचीत की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी विकास में भारत की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया गया।

आईसीजीईबी के महानिदेशक डॉ. लॉरेंस बैंक्स ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत किया। यात्रा के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी विकास इकाई की जैव-औषधि उत्पादन एवं प्रशिक्षण सुविधा, नई जैव सुरक्षा स्तर-3 प्रयोगशाला तथा कार्यात्मक कोशिका जीव विज्ञान प्रयोगशाला की उच्च क्षमता वाली स्क्रीनिंग सुविधा का अवलोकन किया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent