रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और कानपुर के सांसद श्री रमेश अवस्थी ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई कानपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और सांसद श्री रमेश अवस्थी ने आज नई कानपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी, जिससे कानपुर और दिल्ली के बीच रेल संपर्क और अधिक सुगम होगा तथा यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw एवं उत्तर प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कानपुर-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। #RailInfra4UttarPradesh https://t.co/G2jLLNwIkV
इस अवसर पर कानपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे, अकबरपुर के सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस दैनिक रेल सेवा के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।
