शिक्षा

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में ‘विकास और विरासत’ थीम पर आधारित विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के दौरान “विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी सह बिक्री” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती आरती कंवर, हस्तशिल्प विकास आयुक्त श्रीमती अमृत राज, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी) के प्रबंध निदेशक श्री राजीव अशोक तथा मंत्रालय और एनएचडीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष के मंडप की थीम “विकास और विरासत” है, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के माध्यम से भारत की समृद्ध शिल्प विरासत की भौगोलिक यात्रा प्रस्तुत करती है और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपराओं को प्रदर्शित करती है।

यह मंडप चार क्षेत्रीय प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता है :

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent