अंतरराष्ट्रीय

डीओएसईएल के सचिव ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के साथ एक संवाद सत्र की अध्यक्षता की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव श्री टी. के. अनिल कुमार ने 17 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत (यूएनएसआर) सुश्री हेबा हेग्रास के साथ एक संवाद सत्र की अध्यक्षता की। इस चर्चा के दौरान, विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए समावेशी शिक्षा को मजबूत करने और शैक्षिक अवसरों तक समान पहुंच को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा की गई पहलों पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।

विभाग ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर कन्वेंशन (सीआरपीडी) को लागू करने की दिशा में की गई पहलों पर प्रकाश डाला। इसमें समग्र शिक्षा के तहत किए गए प्रमुख उपाय शामिल हैं, जिनका उद्देश्य एक समग्र और जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से समावेशी शिक्षा को मजबूत करना है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent