प्रधानमंत्री ने मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मनीला में आयोजित 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने वर्तमान समय में जारी संकटों और संघर्षों के दौर में शांति के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों को समर्थन देने के उद्देश्य से संवाद, आपसी सम्मान और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। श्री मोदी ने स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का आह्वान करते हुए कहा कि ईएएस को वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और पूर्वानुमेयता सुनिश्चित करने में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि संकटों और संघर्षों का संपूर्ण विश्व में खाद्य, ईंधन और उर्वरक की आपूर्ति पर किस प्रकार प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में लगातार निशाना बनाए जा रहे वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
