सिनेमा की भाषा की गहरी समझ: इफ्फी 2026 से पहले पीआईबी-एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में फिल्म निर्माण की कला, तकनीक और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराएगा
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 से पहले मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों और जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के सहयोग से एक फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स का आयोजन किया। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को कला के रूप में सिनेमा की गहरी समझ प्रदान करना तथा उन्हें सिनेमा की भाषा, सौंदर्यबोध और रचनात्मक प्रक्रियाओं से परिचित कराना था, ताकि वे महोत्सव और उसमें प्रदर्शित फिल्मों को अधिक समझदारी और बेहतर दृष्टिकोण के साथ देख सकें।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, पीआईबी की महानिदेशक सुश्री स्मिता वत्स शर्मा ने सिनेमा को केवल मनोरंजन के माध्यम के रूप में देखने के बजाय उसकी अभिव्यक्ति शैली, दर्शन और दृश्य भाषा को समझने तथा सराहने के महत्व पर जोर दिया। श्री महेश कुमार ने सिनेमा को एक स्थानिक-कालिक एवं प्रौद्योगिकी-औद्योगिक कला रूप बताया।
