वैश्विक सांख्यिकीय साझेदारियों को बढ़ावा देना: ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई) का विजन
आधिकारिक सांख्यिकी के क्षेत्र में साझेदारी और साझा प्रगति के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी(एनएसएसटीए)--सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई), ने राष्ट्रीय श्रम अर्थशास्त्र अनुसंधान एवं विकास संस्थान(एनआईएलईआरडी) के सहयोग से 17 नवंबर, 2026 को भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग(आईटीईसी) कार्यक्रम के 26 साझेदार देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के साथ एक संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से, यहाँ आए प्रतिनिधियों को यह समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला कि भारत किस प्रकार अपने सांख्यिकीय संस्थानों का निर्माण करता है, उनका संचालन करता है और उन्हें बनाए रखता है।
इस अवसर पर महानिदेशक(केंद्रीय सांख्यिकी) डॉ. दिलीप सिंह और महानिदेशक(डेटा गवर्नेंस)-प्रभारी,एमओएसपीआई, डॉ. पूर्णेंदु किशोर बनर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
