एयरो इंडिया 2027 के लिए मीडिया पंजीकरण शुरू
एयरो इंडिया 2027 के लिए मीडिया कर्मियों का पंजीकरण आरंभ हो गया है। एशिया के सबसे बड़े एयर शो और विश्व की प्रमुख एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनियों में से एक इस आयोजन का 16वां संस्करण 8 से 12 फरवरी, 2027 तक कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित वायु सेना स्टेशन, येलहंका में किया जाएगा। इस आयोजन की कवरेज करने के इच्छुक मीडियाकर्मी https://aeroindia.gov.in/ पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 जनवरी, 2027 है।
पंजीकरण के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:
रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा आयोजित एयरो इंडिया 2027 एक प्रमुख वैश्विक मंच होगा, जहां एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां, नीति-निर्माता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, नवोन्मेषक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और रक्षा कर्मी एक साथ जुटेंगे। पांच दिवसीय इस आयोजन में एक व्यापक प्रदर्शनी के साथ-साथ कई कारोबारी और रणनीतिक संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।
