अंतरराष्ट्रीय

डॉ. जितेंद्र सिंह ने डिजिटल गवर्नेंस, उभरती प्रौद्योगिकियों और क्षमता निर्माण में भारत-मिस्र के बीच गहरे सहयोग की वकालत की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत और मिस्र संस्थागत सहयोग, क्षमता निर्माण और शासन पद्धतियों के पारस्परिक आदान-प्रदान के माध्यम से अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत का अनुभव दोनों देशों के बीच सहयोग के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG), नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘मिस्र के डिप्टी गवर्नर्स के लिए स्मार्ट गवर्नेंस पर पहले विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ में भाग ले रहे मिस्र के 25 डिप्टी गवर्नर्स के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद कर रहे थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की प्रशासनिक प्रणाली विश्व के सबसे बड़े और सबसे सुदृढ़ सिविल सेवा ढांचों में से एक के रूप में विकसित हुई है, जिसे अक्सर “शासन का इस्पाती ढांचा” (स्टील फ्रेम ऑफ गवर्नेंस) कहा जाता है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent