नीति व योजना

अपोलो मेडस्किल्स, न्यूलैंड फाउंडेशन, जेन टेक्नोलॉजीज और श्री सिद्धार्थ इंफ्राटेक एंड सर्विसेज ने तेलंगाना में 1,011 करोड़ रुपये की लागत वाली आईटीआई में बदलाव से संबंधित परियोजनाओं के लिए पीएम-सेतु के

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

‘प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआईज’ (पीएम-सेतु) योजना को कार्यान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, तेलंगाना में चार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) क्लस्टरों के लिए ‘शेयरधारकों के समझौते’ (एसएचए) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन समझौतों में अपोलो मेडस्किल्स लिमिटेड, न्यूलैंड फाउंडेशन, जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और श्री सिद्धार्थ इंफ्राटेक एंड सर्विसेज को ‘प्रमुख औद्योगिक भागीदार’ (एआईपी) के रूप में शामिल किया गया है। इन समझौतों के साथ ही ओल्ड सिटी, संगारेड्डी, मेडचल और पाटनचेरु क्लस्टरों के लिए स्वीकृत ‘रणनीतिक निवेश योजना’ (एसआईपी) को कार्यान्वित करने का चरण शुरू हो गया है। इससे राज्य में सरकारी आईटीआई को उद्योग-आधारित तरीके से बदलने का रास्ता साफ हो गया है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent