कृषि व ग्रामीण

बागवानी फसलों में भारत की लंबी छलांग, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए वर्ष 2025-26 के तृतीय अग्रिम अनुमान

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2025-26 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी करते हुए देश के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। इन ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन बढ़कर 3869.15 लाख टन होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2024-25 के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 161.77 लाख टन यानी 4.36 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बागवानी क्षेत्र में यह अभूतपूर्व उत्पादन देश के अन्नदाताओं की अथक मेहनत और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का सुफल है।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह रिकॉर्ड उत्पादन न केवल देश की पोषण सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि इससे हमारे बागवानी किसानों की आमदनी में भी सीधा इजाफा होगा।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent