45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है।
समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 2026 तक लगभग 5.50 लाख रुपए की कुल बिक्री दर्ज की है।
आईटीपीओ के हॉल नंबर 5, ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मंत्रालय का पवेलियन, भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं, स्वदेशी शिल्प कौशल और उद्यमशीलता क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्तवपूर्ण मंच प्रदान करता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों की यह भागीदारी बाजार की कड़ियों को मज़बूत करने और पारंपरिक उत्पादकों व उपभोक्ताओं के बीच सीधे जुड़ाव को सुगम बनाने के मंत्रालय के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
