कृषि व ग्रामीण

आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने बेंगलुरु स्थित आईसीएआर-आईआईएचआर में जीनोम एडिटिंग उत्कृष्टता केंद्र और किसान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग(डीएआरई) के माननीय सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने 15 नवंबर, 2026 को बेंगलुरु स्थित आईसीएआर-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान(आईसीएआर-आईआईएचआर) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के उन्नत प्रशिक्षण केंद्र(एटीसी) तथा बागवानी फसलों में जीनोम एडिटिंग के उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। इस उत्कृष्टता केंद्र में जैव सुरक्षा स्तर-II(बीएसएल-II) प्रयोगशाला भी शामिल है।

किसानों के उन्नत प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के बाद, डॉ. जाट ने प्रगतिशील किसानों, इन्क्यूबेटीज़(नव-उद्यमियों), उद्यमियों, नर्सरी संचालकों तथा प्राकृतिक खेती करने वाले ऐसे किसानों के साथ संवाद किया, जिन्होंने आईसीएआर-आईआईएचआर की किस्मों और प्रौद्योगिकियों को अपनाया है। इस संवाद के दौरान प्राकृतिक खेती की पद्धतियों, बागवानी में नवाचारों तथा बागवानी फसलों पर अल नीनो और सुपर अल नीनो के प्रभाव को कम करने की रणनीतियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent