शिक्षा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ 2027 की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (एनआटीएस) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को मजबूत करने और समावेशी शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सहयोग से श्रेष्ठ की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (एनईटीएस) 2027 के लिए लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लक्षित क्षेत्रों के हाई स्कूलों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (एसएचआरईएसएचटीए- श्रेष्ठ) का उद्देश्य प्रतिष्ठित निजी आवासिय विद्यालयों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करके अनुसूचित जाति (एससी) और उन विमुक्त जनजातियों (डीएनटी)- जो एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के अंतर्गत नहीं आते हैं- के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करना है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent