भारत की राष्ट्रपति श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों को विश्वस्तरीय संस्थानों के रूप में विकसित होना चाहिए। इससे न केवल भारत को ग्लोबल नॉलेज सुपरपावर बनाने के राष्ट्रीय विजन को साकार करने में मदद मिलेगी, बल्कि उच्च शिक्षा के लिए देश और विदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी इन संस्थानों की ओर आकर्षित होंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान भारत विश्व की सबसे तेजी से विकास करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। देश में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, और वित्तीय समावेशन और सामाजिक विकास को हासिल किया गया है।
