स्वास्थ्य

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा की उपस्थिति में वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जे. पी. नड्डा भी उपस्थित थे। यह दीक्षांत समारोह संस्थान की स्थापना (2001–2026) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 25 वर्षों की समर्पित सेवा पूरी करने पर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है और चिकित्सा शिक्षा, मरीजों की देखभाल तथा स्वास्थ्य पेशेवरों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent