प्रसार भारती ने इफ्फी 2026 में अपनी पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा की
प्रसार भारती ने आज पणजी की कला अकादमी में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के दौरान, अपनी पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा की। प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी की परिकल्पना पर आधारित, इस पहल का उद्देश्य उभरते लेखकों के लिए एक ऐसा वार्षिक राष्ट्रीय मंच स्थापित करना है, जहां वे फीचर फिल्मों, वृत्तचित्रों और लघु फिल्मों की श्रेणियों में दस भारतीय भाषाओं में अपनी मौलिक कहानियों को प्रस्तुत कर सकें।
इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। घोषणा के महज दस दिनों के भीतर ही लगभग 1,000 स्क्रिप्ट जमा हुईं। यह देश भर के युवा लेखकों की बेहतरीन कहानी कहने की क्षमता और रचनात्मक आकांक्षाओं को दर्शाती है।
अविशेष झा को उनकी स्क्रिप्ट ‘मिर्ची केक’ के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया और उन्हें 5 लाख रुपये का नकद इनाम मिला। सत्य व्यास ने ‘संहार’ के लिए दूसरा पुरस्कार जीता और उन्हें 3 लाख रुपये मिले।
