General

दैनिक जीवन से अलौकिक (सुपरनैचुरल) दुनिया तक: 57वें आईएफएफआई में 'सर्वम माया' के निर्माण पर निर्देशक अखिल सत्यन

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

दैनिक अनुभवों और अपने निजी जीवन की घटनाओं से प्रेरणा लेते हुए, मलयालम फिल्म निर्माता अखिल सत्यन ने आज गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में अपने सुपरनैचुरल फिल्म 'सर्वम माया' के निर्माण के बारे में बात की। 2025 में बनी इस मलयालम फीचर फिल्म में निविन पॉली और रिया शिबू मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसे आईएफएफआई 2026 के ‘भारतीय पैनोरमा’ खंड में प्रदर्शित किया जा रहा है।

'सर्वम माया' को एक बेहद निजी और स्थानीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्म बताते हुए, अखिल सत्यन ने याद करते हुए कहा कि वे और उनके दोस्त निविन पॉली, दोनों ही डरावनी फिल्में बनाने को लेकर थोड़े भयभीत थे, क्योंकि उन्हें खुद भी इस तरह की फिल्मों से डर लगता है। इस फिल्म का विचार तब आया जब उनकी मुलाकात एक मंदिर के पुजारी से हुई, जो पहले नास्तिक हुआ करते थे।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent