23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य का मूल पाठ
Your Excellency, प्रेसीडेंट मार्कोस Your Majesty, Excellencies, नमस्कार। अपने आसियान परिवार के साथ एक बार फिर जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आसियान की सफल अध्यक्षता और भारत के Country Coordinator के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए, मैं प्रेसीडेंट मार्कोस को हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूँ। आज इस फॉर्मैट में आसियान लीडर्स के साथ ये मेरा तेरहवाँ संवाद है। पिछले वर्षों में हमारी Act East Policy ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति, और नई गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेन्स और स्पेस जैसे क्षेत्रों में नए आयाम प्राप्त कर रही है। 2014 से अब तक, हमने People-to-People Ties मजबूत करने के लिए 100 से अधिक initiatives लिए हैं, लगभग 250 Quick Impact Projects लॉन्च किए हैं, और ten thousand से अधिक Skill Building Scholarships दी हैं। आज भारत और नौ आसियान देशों के बीच Direct Flights, और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का एक प्रमाण है।
