एमएसएमई

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने विशाखापट्टनम में 31वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के 31वें संस्करण के समापन सत्र को संबोधित किया।

उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय विकास उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जून 2024 से अब तक राज्य ने 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 714 निवेश परियोजनाओं को आकर्षित किया है, जो निवेशकों के मजबूत विश्वास और आर्थिक गतिविधियों में तेजी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य का ‘स्वर्ण आंध्र 2047’ का विजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप है। हरित ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, बंदरगाहों, एयरोस्पेस और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में निवेश आंध्र प्रदेश को एक उभरते औद्योगिक एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗