सरकार व संसद

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला बेंगलुरु में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों के भारत क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 17 नवंबर, 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित ऐतिहासिक विधान सौध में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों (सीडब्ल्यूपी) के भारत क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन सत्र में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री डी. के. शिवकुमार गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे तथा मुख्य संबोधन देंगे। इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर; कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष श्री जी. एस. पाटिल; तथा राष्ट्रमंडल महिला सांसदों के भारत क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती दग्गुबाती पुरंदेश्वरी भी उपस्थित रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक विधान परिषद के सभापति श्री सलीम अहमद स्वागत भाषण देंगे, जबकि कर्नाटक विधान परिषद की उपसभापति डॉ. उमाश्री धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगी। इस सम्मेलन में संसद तथा राज्य विधानमंडलों एवं संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सदस्यगण के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति भी सहभागिता करेंगे।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent