General

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने फिक्की से एक वैश्विक चैंबर के रूप में उभरने और भारत की वैश्विक आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित फिक्की की वार्षिक आम बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने फिक्की से अपनी स्थापना की दूसरी सदी में प्रवेश करने के क्रम में खुद को नए सिरे से एक वैश्विक चैंबर के रूप में उभारने तथा भारतीय व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों, तकनीकों एवं अवसरों से जोड़ने में और भी बड़ी भूमिका निभाने का आग्रह किया।

श्री गोयल ने याद दिलाया कि महात्मा गांधी की सलाह पर 1926-27 के आसपास फिक्की की स्थापना हुई थी। इसका उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना, स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन करना और भारतीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने फिक्की को अपने सौ वर्ष पूरा करने पर बधाई दी और भारत की स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक विकास की यात्रा में इसके पूर्व अध्यक्षों एवं नेतृत्व के योगदानों को सराहा।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent