भारत और इंडोनेशिया ने व्यापार एवं निवेश से संबंधित कार्य समूह की नई दिल्ली में संपन्न दूसरी बैठक में व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की
भारत-इंडोनेशिया के व्यापार एवं निवेश से संबंधित कार्य समूह (डब्ल्यूजीटीआई) की दूसरी बैठक नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री अमित वर्मा ने किया, जबकि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंडोनेशिया के व्यापार मंत्रालय की द्विपक्षीय वार्ता निदेशक सुश्री बसारिया तियारा देसिका एल. गाओल ने किया। इस बैठक में दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
बैठक में द्विपक्षीय व्यापार की समीक्षा की गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 में 24.78 बिलियन डॉलर रहा। आसियान के साथ भारत के कुल व्यापार में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 19.30 प्रतिशत रही।
